जिला कारागार में आयोजित हुआ भजन कार्यक्रम 
बहराइच 13 नवम्बर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वस्थ मनोरंज, आध्यात्मिक उन्नति एवं उनमें अवशाद की भावना दूर करने के उद्देश्य से पहली बार जिला कारागार में गायत्री परिवार द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कारागार अधीक्षक ए.एन. त्रिपाठी ने माॅ गायत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। गायत्री परिवार द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत मातृ वंदना ‘‘ हमें भक्ति दो मां, हमें शक्ति दो मां’’ से करते हुए मानव जीवन बड़ा महान, सतसंग वो गंगा है, आदत बुरी सुधार लो, बस हो गया भजन तथा प्रसिद्ध भजन ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन का गायन किया गया। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कारागार अधीक्षक श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बन्दियों में अवशाद की भावना कम होती है तथा उनमें सकारात्मक सोच बढ़ती है। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि दीपावली व भाई-दूज के अवसर पर दो दिन जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों के लिए विशेष भोजन का प्रबन्ध किया गया है। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी जेलर शरेन्दु कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जेलर वी.के. शुक्ल, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार, चिकित्साधिकारी डा. आभास अंकुश श्रीवास्तव सहित कारागार के स्टाफ उपस्थित रहे। 


बहराइच ब्यूरो राम कुमार की रिपोर्ट


 ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने