अम्बेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में सभी धर्मों का सम्मान सुरक्षित है।बिना भेद भाव के सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं को जनता तक पहुंचाने वाली भाजपा सरकार में सभी धर्मों को सभी प्रकार का लाभ प्राप्त हो रहा है। भाजपा सरकार में किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा वह चाहे कितना भी सबल क्यों नहीं हो। भाजपा सरकार में किसी भी प्रकार के दंगा फसाद की कोई जगह नहीं है।
         उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के पहितीपुर बाजार में लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विगत दिनों हुए मारपीट की घटनाओं की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए गए प्रतिनिधि मण्डल के साथ दौरा के दौरान व्यक्त किया।
       भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के नेतृत्व में गए भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा नेताओं ने पहिती पुर बाजार में जाकर पीड़ित लोगों से मुलाकात कर सच्चाई जाना।भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा ने दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु अधिकारियों से वार्ता किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निर्दोष किसी भी व्यक्ति के ऊपर किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।उन्होंने बाजार वासियों से शान्ति बनाए रखने की अपील किया।
            भाजपा प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह "मोनू",कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,राम बहाल वर्मा,शिव पूजन राजभर, मण्डल अध्यक्ष सुभाष वर्मा, पूर्व गो रक्षा प्रमुख भीष्म द्विवेदी,आईटी सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक मनीष मिश्र,अरविंद सिंह "डिंपू", कमलेश मौर्य,संजय सिंह,सीता राम सिंह,संजय सिंह,राम प्रकाश सिंह,शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने