मिर्जापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नशा विरोधी अभियान चलाने वाली ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को अब पुलिस का भी साथ मिलेगा। वैसे जरूरत पड़ने पर तो पुलिस उनकी मदद करती थी, पर वे अब मिशन शक्ति अभियान के साथ जुड़कर नशा मुक्ति अभियान चलाएंगे।
नक्सल प्रभावित पिछड़े इलाके में शराब के सेवन के चलते लोग घरों में आकर महिलाओं की पिटाई करते हैं। नशे के लिए घर का सामान बेच देते हैं। इससे उनके परिवारों को आर्थिक सहित अन्य संकटों का सामना करना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती है। इसके बाद ग्रीन ग्रुप के सदस्यों ने नक्सल क्षेत्र की महिलाओं को इकट्ठा कर नशा खोरी का अभियान छेड़ा। इसके बाद ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने नशाखोरी विरोधी अभियान छेड़ दिया। मिशन शक्ति के नोडल एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि शारदीय नवरात्र से पहले सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबी बनाने के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि ग्रीन ग्रुप की महिलाएं नशा खोरी के खिलाफ बेहतर कार्य कर रही है। इसे देखते हुए उनको मिशन शक्ति से जोड़ा गया है। ग्रीन ग्रुप की महिलाओं के साथ नक्सल थाने की महिला सिपाही मिलकर नशा खोरी के खिलाफ अभियान चलाएंगी।
मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक
मिर्जापुर। शासन की ओरसे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जिगना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने चड़ेरु चौखटा गांव में एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। साथ ही छात्राओं व महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमन पॉवर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा एंबुलेंस 108, गर्भवती महिला एंबुलेंस सेवा 102 के बारे में जानकारी दी। लैगिक अपराधों से बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), महिला के अधिकारों, कानूनों के संबंध में जागरूक किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने