मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश को बेस्ट स्टेट कैटिगरी में बेस्ट इनलैण्ड स्टेट घोषित करते हुए देश में प्रथम पुरस्कार हेतु किया गया चयनित
 आगामी 21 नवम्बर को विश्व मात्स्यिकी दिवस-2020 के अवसर पर मिलेगा पुरस्कार

लखनऊः 18 नवम्बर 2020
भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश में संचालित ब्लू रिवोल्यूशन योजनान्तर्गत संचालित परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा प्रदेश की मत्स्य उत्पादकता एवं उत्पादन में वृद्धि के दृष्टिगत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एन0एफ0डी0बी0), हैदराबाद द्वारा मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश को बेस्ट स्टेट कैटिगरी में बेस्ट इनलैण्ड स्टेट घोषित करते हुए देश में प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। यह जानकारी आज मत्स्य विभाग के निदेशक श्री एस0के0सिंह ने दी।
      श्री सिंह ने बताया कि मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश को यह पुरस्कार आगामी 21 नवम्बर, को केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री, श्री गिरिराज सिंह,  मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री, डा0 संजीव कुमार बालियान एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री प्रताप चन्द्र सारंगी द्वारा ए0पी0 शिंदे सिम्पोसियम हाॅल, एन0ए0एस0सी0 काॅम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में विश्व मात्स्यिकी दिवस-2020 के अवसर पर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मत्स्य उत्पादन में प्रदेश का देश में तीसरा स्थान है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने