पटेहरा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के गढ़वा गांव के खलिहान में रखी आठ बीघे धान की फसल बुधवार की रात आग लगने से जल गई। रात के समय आग लगने से किसी को जानकारी नहीं मिली। जब तक जानकारी मिली पूरी फसल जल चुकी थी।
तहसील क्षेत्र के पटेहरा निवासी किसान छोटू बिन्द ने बताया की उसका आठ बीघा खेत गढ़वा गांव में है। इस बार उसने धान की खेती की थी। कटाई कर सटकने के लिए खलिहान में रखी थी। इसकी रखवाली भी गढ़वा निवासी मोछू कोल करते थे। बुधवार को हल्की बारिश होने के कारण मोछू अपने घर चले गए। सुबह जब खलिहान पर पहुंचे तो फसल जल चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना छोटू बिन्द को दी। छोटू ने पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस लेखपाल को सूचना देकर वापस लौट गई

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने