उतरौला 
भारतीय संविधान रक्षा मंच के नेतृत्व में संविधान दिवस के अवसर पर सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संविधान की व्यापकता के बारे में लोगों जानकारी दी गई। डॉ. भीमराव अंंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान की महत्व को लोगों को बताया गया। बलरामपुर मार्ग पर एक मैदान में आयोजित संविधान दिवस में बोलते हुए मानवाधिकार मंच के सर असद खां ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय संविधान का महत्व सबसे अलग है 
क्योंकि यहां सभी वर्गों व जातियों के लिए एक समान न्याय व्यवस्था है। शकील अहमद, ओम प्रकाश वर्मा, राम प्रगट बौद्ध ओम प्रकाश गौतम, अमित कुमार, अनिल कनौजिया, विनोद कुमार, अवधराम, भल्लू बौद्ध, दिनेश कुमार, डॉ. निसार अहमद समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

असगर अली
 उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने