*लोनी विधानसभा में अयोजियत किया गया भाजपा का मण्डल प्रशिक्षण शिविर, पार्टी पदाधिकारियों और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया संबोधित, पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों से कराया कार्यकर्ताओं को अवगत*:

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा पूरे देश मे कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति-अनुशासन एवं अन्य गतिविधियों से अवगत कराने के क्रम में लोनी विधानसभा के बलराम नगर, लोनी देहात मंडल, परशुरामनगर मण्डल में दीप प्रज्ज्वलित एवं पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर  जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। 

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच आदि ने विभिन्न विषय पर रखे गए सत्रों को संबोधित किया। इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री राजेन्द्र वाल्मीकि मण्डल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर समेत पार्टी के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

*भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का मार्गदर्शन, कहा एक नए भारत के निर्माण के अगुआ बनेगें भाजपा कार्यकर्ता:*

बलराम नगर मण्डल शिविर का शुभराम्भ करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने शिविर की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ता पार्टी का इतिहास, विकास, 2014 के बाद राजनीति में बदलाव, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत, हमारी विचारधारा, कार्यपद्धति एवं वैचारिक दृढ़ता से रूबरू होते है। इस उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी भाजपा ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी ईमानदारी से किया। पार्टी का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता राजनीति के साथ समाजसेवा में भी अपना पूरा योगदान देता है। भाजपा के कारण ही आज सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का परचम बुलंद है।

वहीं विधायक *नंद किशोर गुर्जर ने बलराम नगर मण्डल शिविर में हिस्सा लेने आए सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि *प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विश्व का सबसे मजबूत और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा में 24 घंटे लगे रहने वाला कार्यकर्ता है जिन्होंने देवदूत बनकर विपरीत परिस्थितियों में कॉरोना काल में न केवल लोनी की 80 प्रतिशत मजदूर बहुल क्षेत्र में जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की बल्कि पूरे देश के साथ मजबूती से खड़े रहकर एक आदर्श प्रस्तुत किया है।*

*सोशल मीडिया पर मजबूती से पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं का करें प्रचार-नंदकिशोर गुर्जर*:

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ने कर्तकर्ताओं को  सोशल मीडिया की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा कि *सोशल मीडिया संचार का सबसे सशक्त माध्यम है। इस प्रशिक्षण शिविर में हमें यहीं सीखना है कि संचार के सभक्त-सुलभ-सहज माध्यम का हमें मजबूती से उपयोग करना है। भारतीय जनता पार्टी के विचारों को सरल-सहज शब्दों में, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना हैं  विवादों में उलझने के स्थान पर हमें लक्ष्य पर ध्यान देना है।*

हिंंदीसंवाद के लिये श्री संजय कुमार चौधरी की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने