नोट :- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने बिरसा चौक (नया मोड़) स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया*

*■ उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
*बोकारो :-  झारखंड राज्य स्थापना के 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अपर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चास, जिला योजना पदाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा को शत शत नमन किया। इस अवसर पर चास नगर निगम द्वारा बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल को किया गया सौंदर्यीकरण का उद्घाटन भी उपायुक्त श्री राजेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा ने किया■ उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी-*
उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो जिले एवं झारखंड राज्य के वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उपायुक्त ने बताया कि जिला बोकारो वासियों को एक छोटा सा तोहफा जिला प्रशासन की तरफ से दिया गया है। इस तोहफे के माध्यम से जिला वासियो को *क्लीन बोकारो ग्रीन बोकारो* थीम से जागरूकता का संदेश दिया गया है। इस लक्ष्य के साथ आम जनों को हम लोगों ने जागरूक करने के लिए भी प्रण किया है कि बोकारो जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये जाने की दिशा में गतिमान रहें।

*■ खूबसूरती बनाये रखने एवं सुरक्षा के मद्देनजर हर समय के लिए पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी-*
पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा ने बताया कि नया मोड़ को बोकारो जिले का प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता है। इसकी खूबसूरती बनाये रखने एवं सुरक्षा के मद्देनजर हर समय के लिए पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी जो इसकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

*■ आने वाले दिनों में नया मोड़ के पास बैठने के लिए छायादार शेड का निर्माण किया जायेगा-*
अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के सोच एवं संदेशों को जिले के विभिन्न स्थानों पर लिखवाया गया है। जिले को स्वच्छ बनाने एवं जिले वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य जिला प्रशासन प्रयासरत है। आने वाले दिनों में नया मोड़ के पास बैठने के लिए छायादार शेड का निर्माण किया जायेगा जहां यात्री, आम आदमी बैठ कर चिंतन मनन एवं बिरसा के सिद्धांतों पर चर्चा कर सकेंगे।

*■ पेंटिंग के माध्यम से झारखण्ड की कला और संस्कृति की झलक भी मनमोहक दृश्य दे रही है-*
बिरसा चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के चारों तरफ से बेहतर गार्डेनिंग किया गया है। पेंटिंग के माध्यम से झारखण्ड की कला और संस्कृति की झलक भी मनमोहक दृश्य दे रही है। *WELCOME TO BOKARO, CLEAN BOKARO, GREEN BOKARO* तीन प्रकार से लाइटिंग लगाया गया है जो वास्तव में बोकारो को बेमिसाल बनाता है।

■ सराहनीय कार्य के लिए पूरा आदिवासी समाज मे हर्ष उल्लास-*
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल को सौंदर्यीकरण कराने के लिए भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति, बोकारो इस्पात नगर के अध्यक्ष तथा सदस्यों ने उपायुक्त को प्रतीक चिन्ह स्वरूप मोमेंटो तथा धन्यवाद पत्र भी सौपा है। अपने पत्र में समिति के अध्यक्ष श्री योगो पुर्ति ने कहा है कि विगत 50 साल से समिति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर जयंती मनाया जा रहा है जबकि 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जिला प्रशासन द्वारा स्थल को सौदर्यीकरण किया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के सहयोग से प्रतिमा का रंग रोगन का काम किया जाता रहा है। उपायुक्त द्वारा किया गया सराहनीय कार्य के लिए पूरा आदिवासी समाज मे हर्ष उल्लास है।

*■ राज्य वासियों के बीच एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया-*
झारखंड के इकलौते सैंड आर्टिस्ट श्री अजय शंकर महतो ने चंदनकियारी स्थित दामोदर नदी तट पर बालू से कलाकृति उकेर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना पर राज्य वासियों के बीच एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया है।

*उद्घाटन के दौरान अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा, जिला योजना पदाधिकारी श्री देवेश गौतम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने