बाढ़ परियोजनाओं के कार्यों में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता का हर स्तर पर रखा जाए ध्यान

लखनऊ 09 नवम्बर 2020
 
      सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में 163 बाढ़ परियोजनाओं को पूरा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जून 2020 तक 121 परियोजनाएं, जिनकी लागत 1024.12 करोड़ है तथा दिसम्बर 2020 तक 31 परियोजनाएं, जिनकी लागत 328.80 है पूरी की जायेगी। इसी प्रकार जनवरी से मार्च 2021 तक 11 परियोजनाएं जिनकी लागत 288.60 करोड़ रुपये है पूरी की जायेगी। इन परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
सिंचाई एवं जल संसाधन के अनुसार 30 जून 2020 तक 75 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी है। परियोजनाओं को पूरा कराने में पूरी गुणवत्ता तथा तय सीमा का हर स्तर पर ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए समय-समय पर बड़े अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जाए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने