चित्रकूट,कांग्रेस से 2019 में बांदा-चित्रकूट से लोकसभा का चुनाव लडने वाले मिर्जापुर के सपा पूर्व सांसद बालकुमार पटेल के घर वापसी पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने पत्रकारों से कहा कि बेरोजगार युवाओं पर योगी की पुलिस लाठियां भांज रही है। बेरोजगारों को नौकरी देने की बजाय लाठियों से पीटा जा रहा है। बुधवार को पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि भावावेश में कांग्रेस में जाना उनकी भूल थी। अब वह आजीवन सपा में रहकर 2022 में सूबे में सपा की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश को जनता याद कर रही है। जनता में खासी बेताबी है कि कब 2022 आये और अखिलेश के पक्ष में मतदान कर उन्हें मुख्यमंत्री बनायें। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की बजाय लाठियों से पीट रही है। युवा योगी सरकार से खासे नाराज हैं। युवाओं की नाराजगी योगी सरकार को भोगनी होगी। पूर्व सांसद बालकुमार सिंह पटेल ने बताया कि प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था से आये दिन बच्चियों, महिलाओं व छात्राओं को दुष्कर्म का शिकार होना पड़ रहा है। योगी सरकार के बूते कानून व्यवस्था नहीं है। जनता महंगाई, बेरोजगारी व सरकार की नीतियों से त्रस्त है। जनता को राहत सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दे सकते हैं। 2022 में अखिलेश की सरकार बनने के बाद ही जनता को राहत मिलेगी। प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, महासचिव फराज खान, सपा नेता गुलाब खा,नरेन्द्र यादव,रशीद उर्फ चीनी भाई, रामसिया गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट
संदीप द्विवेदी
ब्यूरो चीफ 
हिन्दी संवाद न्यूज

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने