हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधोर गांव निवासी राजरुप मौर्य के कच्चे मकान में शनिवार की देर रात एक मगरमच्छ घुस गया। लगभग सात फीट मगरमच्छ को देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर अदवा नदी में छोड़ दिया।
शनिवार की रात गांव निवासी मंजु देवी की नजर मगरमच्छ पर पड़ गई। घर से बाहर निकलकर उसने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना वन विभाग के वाचर को भी दी गई। घंटों इंतजार करने के बाद भोर में रेंजर प्रेम प्रकाश चौबे, डिप्टी रेंजर रवि दूबे, राणा प्रताप सिंह सहित राजाराम वर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, धर्मपाल, चंद्रभान, अंजनी पटेल, मनोज विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार सहित ग्रामीणों ने घर में घुसे मगरमच्छ को बांस व रस्सी के सहारे पकड़कर सुरक्षित अदवा नदी के गहरे पानी में छोड़ दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने