10 वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रिश्ते में आये स्वजातीय युवक ने जबरन किया दुराचार 
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#हैदरगंज_अयोध्या
============ बिस्तर पर सोई दलित बच्ची को उठा ले जाकर रिश्ते में आये स्वजातीय युवक ने किया दुराचार हैदरगंज थाना क्षेत्र की है।
         घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की आधी रात बिस्तर पर सोई 10 वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रिश्ते में आये स्वजातीय युवक ने बिस्तर सहित बच्ची को उठा ले जाकर गांव के बाहर झाड़ में जबरन किया।  दुराचार युवक के चंगुल से किसी तरह छूट कर भागी बच्ची गोहार लगाते भागते अपने घर पहुँच माँ से पूरी कहानी बताई। पीछे कामांध युवक बच्ची को पकड़ने को उसके पीछे दौड़ता आ रहा था। 
सुबह बच्ची अपनी माँ बाप व मामा को लेकर थाने पहुँच थानाध्यक्ष को पूरी कहानी बताई। बताया गया कि बच्ची के पिता अपनी ससुराल में ही मकान बनाकर रहता है।उसका पुश्तैनी मकान अम्बेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र में है। 
     घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई।  कोरोराघवपुर टावर कब्जेदारी प्रकरण में दोनो पक्षो की बात थानाध्यक्ष सुन ही रहे थे।तभी थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी मिली।दुराचार का आरोपी महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर का बताया गया है। जिसने बच्ची को अपना नाम संजय बताया था।थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

सुनील गुप्ता 
अयोध्या 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने