मिर्जापुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शनिवार को मनाई गई। आवास विकास कॉलोनी स्थित नेहरू पार्क में उनकी मूर्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलने का हम लोगों को संकल्प लेना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दीप सिंह जैन ने भी माल्यार्पण करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए मार्ग पर चलने के लिए हम समस्त लोगों को संकल्प लेना चाहिए। कांग्रेस नेत्री अर्चन चौबे ने भी विचार रखे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिनहाज उर्फ छोटे खान ने कहा कि देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए मजबूत नींव डालने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू ही थे। हम सब उनको नमन करते हैं। एआईसीसी सुधाकर, भोलानाथ चौरसिया, शाश्वत पांडेय, मनीष दुबे, संजय यादव, पप्पू प्रजापति, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिवराज शर्मा, रवि दुबे, संजय कुमार, विनोद कुमार, मनीराम, विजय दुबे, संतोष दुबे, संतोष यादव, आकाश सोनकर ,जुग्गी लाल, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने