दबंगों ने  हमला कर दो महिला समेत तीनको किया घायल

मिल्कीपुर
========
       इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम घुरेहटा मजरे पूरे दरियांव सिंह में दबंगों ने एक दलित परिवार को मार- मार कर मरणासन्न कर दिया। दबंगों पर दलित की पुत्री के साथ छेड़खानी का भी आरोप है। पिटाई से दलित रामदेव की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। 112 पुलिस ने घायल रामदेव को बेहोशी हालत में अस्पताल पहुंचाया। भुक्तभोगी राममिलन पासी की तरफ से इनायतनगर थाने में तहरीर दी गई है। लेकिन पुलिस ने अभी एफआईआर नहीं दर्ज की है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
       बताया जाता है कि राममिलन की जमीन को ग्राम घुरेहटा मजरे दरियाव सिंह निवासी रमेश कुमार व अन्य दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। न्यायालय के फैसले के बाद भी जमीन नहीं छोड़ रहे हैं। राममिलन द्वारा दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी पट्टे की जमीन पर सोमवार को दोपहर रमेश कुमार, अरविंद व राकेश जबरन नाली खोद रहे थे। जब रामदेव ने नाली खोदने से मना किया तो दबंग गाली गलौज करते हुए उसे मारने पीटने लगे। जब हल्ला गुहार सुनकर उसकी बेटी व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो अरविंद यादव और राकेश यादव बेटी सरिता के साथ अश्लील हरकत करते हुए जबरन उसके कपड़े फाड़ डाले। उसके बाद लाठी-डंडे से लैस दबंगों ने रामदेव 40 पुत्र राममिलन पासी को तब तक मारा जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। इतने से भी जब मन नहीं भरा तो रामदेव के बूढ़े बाप राममिलन 90 वर्ष को भी पीटा। और रामदेव की बहू आरती 22 पत्नी रिंकू रावत का पिटाई में दांत टूट गया है। दबंगों की पिटाई से 65 वर्षीय नन्हकुना देवी पत्नी रामजस  गंगाजली पत्नी रामदेव 40 वर्ष भी घायल हुई हैं। इनायतनगर इंस्पेक्टर विजय सेन सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। लिखा पढ़ी की जा रही है।

सुनील गुप्ता 
अयोध्या 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने