मिर्जापुर। जिले में लगातार 146वें दिन मंगलवार को कोरोना से एक की मौत हो गई। पांच की रिपोर्ट पाजिटिव आई। पांच पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 127 तक पहुंच गई। अब तक दो हजार 943 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 41 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 143 है। आठ मरीज आइसोलेशन और 54 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो हजार 87 की रिपोर्ट आई। कछवां के महानंदपुर निवासी 55 वर्षीय अधेड़ को श्वांस की परेशानी थी। वाराणसी में भर्ती होने पर उसका कोरोना जांच हुआ। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसकी मौत हो गई। पांच पाजिटिव में रैदानी कालोनी से एक पुरुष, पड़री से एक पुरुष, महानंदपुर कछवां से एक पुरुष, जमुआ बाजार कछवां से एक पुरुष, गाजीपुर विजयपुर से एक महिला है। जिले में अब तक एक लाख 96 हजार 500 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 94 हजार 129 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 371 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 13 हजार 788 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 68 हाट स्पाट है। इसमें 47 ग्रामीण और 21 शहरी क्षेत्र में है।
मिर्जापुर-
कुल केस-3127
आइसोलेशन- आठ
होम आइसोलेशन- 54
स्वस्थ हुए- छह
एक्टिव केस-143
कुल मौत-41
नए रोगी- पांच
हाट स्पाट- 68

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने