इंदौर ।प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयुष लोक कल्याण संस्था ने स्ट्रीट एवं बस्तियों में दिवाली के पावन पर्व पर मिठाई,पटाखे,कपड़े दीपक, लाइट,रंगोली के कलर, इत्यादि का वितरण किया। सैकड़ो जरूरतमंद व्यक्तियों को संस्था द्वारा खुशियां बाटी गई।आयुष लोक कल्याण संस्था का खुशियां बांटने का यह एक प्रयास है जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों की दीवाली भी धूमधाम से बने। इस संस्था की खास बात यह है कि ऐसे व्यक्तियों से सामग्री खरीदी जाती है जिनकी मेहनत से ही घर में दो वक्त का भोजन बनता है जो रोज परिश्रम करके भोजन की व्यवस्था करते हैं ऐसे लोगों से सामान लेने का संस्था का उद्देश्य यह है कि उनकी भी दिवाली धूमधाम से बन सके।यह अभियान दिवाली से ग्यारस तक संचालित किया जा रहा है।*इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य सूत्रधार श्रीमती सीमा जी शर्मा, श्रीमान प्रह्लाद जी शर्मा,नेहा जी शर्मा, महेंद्र जी कुन्हारे, अंजलि सालेचा जी,पलक जी जामौद, स्वतंत्रता रघुवंशी जी, शिवानी बिष्ट जी एवं जयेश जी जाट है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने