बागवानी विकास कार्यक्रमों के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु
विशेष अभियान
लखनऊ: दिनांक 25.11.2020
उत्तर प्रदेश के उद्यान विभाग द्वारा बागवानी विकास के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत किसानों को औद्यानिक विकास कार्यक्रमों में तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने की भी व्यवस्था की गई है।
उद्यान विभाग के अनुसार किसान परिवारों को बागवानी में रूचि उत्पन्न करने और खेती के साथ बागवानी से जोड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। उद्यान विभाग द्वारा इस अभियान के अन्तर्गत 08 जनपदों में विशेष गोष्ठियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत 200 गांव में 20 हजार किसान परिवारों को बागवानी विकास का तकनीकी प्रशिक्षण दिलाया गया।
उद्यान विभाग द्वारा 08 आकाक्षांत्मक जनपदों में 01 लाख फल पौध और 20 हजार सब्जी बीज मिनी किट का वितरण कराया गया। इसके साथ ही उद्यान विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी समुचित जानकारी किसानों को उपलब्ध करायी गयी।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know