भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ''गुडडू' को बनाया गया अवध क्षेत्र का मंत्री

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला सहित पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई व शुभकामना
बलरामपुर । गुरूवार शाम को भारतीय जनता पार्टी अवध प्रान्त के पदाधिकारियों की घोषणा की गई । पहली बार जनपद बलरामपुर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ''गुडडू' को अवध क्षेत्र का मंत्री बनाये बनाये जाने पर जनपद में हर्ष का लहर दौड़ गया । पूर्व जिलाध्यक्ष को क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने की सूचना मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामना देना शुरु कर दिया  । बताते चले कि इससे पहले चंद्र प्रकाश सिंह एक ब्लाक प्रमुख,दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य सहित विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं, आपके पिता लाट बख्श सिंह भी दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं । तुलसीपार्क स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय अटल भवन पर क्षेत्रीय मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह ''गुडडू' के प्रथम आगमन पर पू्र्व मंत्री हनुमंत सिंहभाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,प्रदेश परिषद सदस्य अनूप चंद्र गुप्ता जगदम्बा सोनकर,जिला उपाध्यक्ष डा. अजय सिंह 'पिंकू',राम करन मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,जिला महामंत्री वरुण सिंह 'मोनू',रवि मिश्रा,वंदना पासवान,जिला मंत्री अवधेश तिवारी,निवर्तमान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी,रमेश जायसवाल,कार्यालय मंत्री शैलेंद्र सिंह,युवा भाजपा नेता अपूर्व सिंह व विश्राम सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय,आशीष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता,बृज गोपाल पांडे,राकेश गुप्ता,अक्षय शुक्ला, ऋषभ,अंशुमान, दिनेश,उमाशंकर, आदि पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व बुके भेंट करके जोरदार स्वागत किया ।
उमेश चन्द्र तिवारी 
हिन्दी संवाद 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने