*पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई आग, हालत गंभीर*


तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में पारिवारिक कलह में पति ने खुद को आग लगा ली। सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रामलीला मैदान चौकी इंचार्ज तुलसीपुर धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि कौवापुर निवासी राजेश तिवारी (28) दो दिन पहले दिल्ली से घर आया था। उसकी पत्नी तुलसीपुर के काशीराम कॉलोनी में अपने मायके में रह रही थी। वह पत्नी के पास आया था। पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद को लेकर पति ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों ने राजेश कुमार को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया। अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत जलने के कारण राजेश की हालत गंभीर हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
 दिव्य प्रकाश तिवारी 'चमन'
    संवाददाता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने