डीजे से अधिवक्ताओं की वार्ता  विफल , जारी रहेगा 
 धरना-प्रदर्शन  
 
-मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय स्थापना के  विरोध में  जिले के अधिवक्ताओं का आन्दोलन चौथे दिन भी जारी
गोण्डा। जिला बार व सिविल बार एसोसिएशन के  संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओ ने अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह,प्रदीप कुमार पाण्डेय के  नेतृत्व मे शुक्रवार को गेट नम्बर दो पर धरना-प्रदर्शन किया। 
 धरना स्थल पर आयोजित सभा में गुरुवार को जनपद न्यायधीश से मिलने गये 
प्रतिनिधिमंडल ने विफल हुए वार्तालाप का विवरण से अधिवक्ताओ को अवगत कराया।   डी जे से वार्तालाप के लिए मिलने गये प्रतिनिधिमंडल मे  दोनो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष , महामंत्री  के साथ पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्र,विन्देश्वरी प्रसाद दूबे,माधवराज मिश्र, समीम अतहर, सहितआठ वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार जनपद न्यायाधीश ने सब कुछ जिलाधिकारी द्वारा करने का विबरण देकर समस्या से अपने को अलग कर लिया है।  वार्ता में डीजे ने उच्च न्यायालय के एक आदेश की कापी उपलब्ध कराते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे बहुत ही शीघ्र ही सी जे ,व ए जे, मुलाकात कराने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल ने वार्ता विफल होने के कारण धरना प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। 
    अधिवक्ताओ ने चौथे दिवस शुक्रवार को शुक्रवार को सभी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर गेट नम्बर दो पर धरना-प्रदर्शन करते हुए तहसीलों पर मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय की स्थापना  के विरोध में धरना दिया। 
    बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में  चौथे दिन के  धरना-प्रदर्शन के लिए अधिवक्ताओं को धन्यवाद दिया।  उन्होंने बताया कि 
 आन्दोलन के मद्देनजर  जनपद न्यायधीश  अधिवक्ताओ के मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार  करने के लिए  जो अधिवक्ता शिष्ट मंडल गया था परन्तु  बात नही बनी। 
 अधिवक्ताओं की मांग मानी न जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 
     सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी के निर्देश पर  शनिवार का धरना-प्रदर्शन  कलेक्ट्रेट परिसर मे जिलाअधिकारी कार्यालय पर किया जायेगा।  सभा का संचालन प्रदीप कुमार पाण्डेय व मनोज कुमार सिंह ने और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने किया।  
धरना-प्रदर्शन में 
गोकरन नाथ पाण्डेय, रामकृपाल  शुक्ल, माधव राज मिश्र,सुरेश प्रसाद पाठक,  विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राजेश मिश्र, राम बुझारत, अरविन्द कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र मिश्र, जमील खां,अनिल सिंह, अशोक तिवारी, विजय प्रकाश त्रिपाठी, कौशल किशोर पाण्डेय, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल, राजकुमार चतुर्वेदी,गिरवर चतुर्वेदी. रजनीश पाण्डेय,रामू प्रसाद,  सन्तोष कुमार ओझा , विश्वनाथ सिंह, भगौती प्रसाद,भगौती प्रसाद मिश्र, जय दिनेश शुक्ल,प्रभात शुक्ल, उत्कर्ष त्रिपाठी,राहूल,राजीव कुमार,अजय तिवारी, त्रिपाठी,जगन्नाथ शुक्ल,जयदिनेशशुक्ल,भगौतीप्रसादमिश्र,अभिनाशपाण्डेय,उत्कर्ष त्रिपाठी,परशुराम मौर्य,नन्दकुमार शुक्ल,अविनाश पाण्डेय,सहित मुख्यालय के  अधिवक्ता  मौजूद रहे। 

अरविन्द पाण्डेय 
गोंडा 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने