नोएडा :

दीपावली पर पटाखा चलाकर हवा को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई का मन बनाया है। नोएडा जोन के सभी कोतवाली निरीक्षक के इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जल्द ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा पटाखा बिक्री पर रोक लगाने के बाद भी दीपावली की रात लोगों ने जमकर पटाखे चलाए थे। पटाखों की बिक्री से लेकर चलाने तक में प्रशासन के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी। दीपावली के दूसरे दिन पटाखों का शोर दिया था। शहर के अधिकांश इलाकों में आतिशबाजी की गई थी। हालांकि पुलिस ने पटाखे की बिक्री पर पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया था। दीपावली पर आतिशबाजी से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) भी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया दीपावली पर पटाखा चलाकर वातावरण को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम बनाई है। यह टीम सभी थाना क्षेत्रों में पटाखा चलाने वालों को चिह्नित करेगी। पटाखा चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के दिन पुलिस सघन चेकिग अभियान चलाया था। इस दौरान जो भी लोग प्रतिबंधित तरीके से पटाखा चलाते मिले उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पटाखा चलाने के आरोप में 18 के खिलाफ हुई कार्रवाई :

फेस-3 कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखा चलाने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपित की पहचान पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुल्तान, संदीप महेश चंद्र, लोकेश, जीवन, कमलेश, विजय कुमार, सूरज, मोहित, हेमराज, नारायण, सोनू ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने भी पटाखा चलाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने