प्रदेश में 9.06 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद

किसानों को किया गया 922.36 करोड़ रूपये का भुगतान
 
 
लखनऊः  10 नवम्बर, 2020
 
      उत्तर प्रदेश सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक 906065.87 मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया है। धान खरीद के लिए 4037 क्रय केन्द्र स्थापित किए हैं, जिनमें से 3029 क्रय केन्द्रों पर खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 154097 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 922.363 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।
      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 47584.73 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। प्रदेश सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 16.47 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने