लखनऊ: 09 नवंबर 2020


राज्य सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत स्थापित किये गये धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 858481.14 मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया है। गत वर्ष इस अवधि में 405979.32 मी0टन धान की खरीद की गयी थी। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष लगभग 02 गुना अधिक खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 144833 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 821.109 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।

      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 84195.27 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। प्रदेश सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 15.61 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने