उतरौला(बलरामपुर)
समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन रविवार को समाजसेवी चिकित्सक डॉक्टर एहसान खान के उतरौला स्थित कार्यालय में मनाया गया। 
डॉक्टर एहसान खान ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ कार्यालय में केक काटा। सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर नेता मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की गई।इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर एहसान खान ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मेहनत और लगन से आज समाजवादी पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है।
मुलायम सिंह यादव के संघर्षाें से भरे जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मुलायम सिंह यादव ने हमेशा राममनोहर लोहिया की सप्तक्रांति और चौधरी चरण सिंह की ग्राम आधारित राजनीति की है। अपने कार्यकाल में उन्होंने किसान और गरीब के लिए जितने काम किए, वह उल्लेखनीय हैं। धरती पुत्र व
नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने अपनी विरासत अखिलेश यादव को सौंपी है। उनके द्वारा समाज सेवा और देश सेवा का कार्य किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्य करें और पार्टी को मजबूत करें। अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने से ही प्रदेश में फिर से विकास की गति तेज होगी। 
कार्यक्रम में हाजी शमीम खान, हनीफ खां, अबरार, आदिल हुसैन आदि ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्षों पर प्रकाश डाला। 
संचालन सद्दाम खान ने किया।
इस मौके पर डॉ अताउल्लाह खान, जमाल अख्तर उर्फ जद्दन खां, मो उमर खान, नकी शाह, बब्बू खां, विनोद यादव, राकेश यादव,डॉक्टर वारिस अली, डॉक्टर सल्लू राईनी डॉ मो अकील, मो हनीफ खान, मो आजम, अफसर प्रधान, गुड्डू भट्ठा, कब्बू, मुशिर काज़ी, मुन्नाभाई, छोटे, पारस, संतोष यादव, बबलू, आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने