लखनऊ और संभल के बाईपास एवं फ्लाईओवर के चालू  कार्यो हेतु रू० 8 करोड़ 72 लाख 91 हजार रुपए की धनराशि गई अवमुक्त

 लखनऊ 3 नवंबर 2020

 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लखनऊ शहर में तुलसीदास मार्ग  पर हैदरगंज तिराहे से मीना बेकरी से पूर्व तक दो लेन   फ्लाई ओवर  के निर्माण तथा जनपद संभल में संभल तहसील मुख्यालय की शहरी आबादी  हेतु बाईपास के निर्माण  के चालू कार्यो हेतु रू०8 करोड़ 72 लाख 91 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है ।इसमें इसमें लखनऊ के  कार्य हेतु रू० 5 करोड़ 72 लाख 91 हजार तथा संभल के कार्य  हेतु 3 करोड़ की धनराशि सम्मिलित है । लखनऊ में फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृत लागत रू० 64 करोड़ 46 लाख 87 हजार है तथा संभल के बाईपास निर्माण की स्वीकृत लागतरू० 69 करोड़ 31 लाख है ,जिसमें लखनऊ के इस कार्य हेतु अब तक रू०55 करोड़ 51 लाख 61 हजार तथा संभल के बाईपास के कार्य हेतु अब तक रु० 56 करोड़ 84 लाख 45 हजार की धनराशि का आवंटन किया जा चुका है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण अनुभाग -11 द्वारा जारी कर दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री  श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यों की विशिष्टियो,  मानको व गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाए तथा  आवंटित धनराशि का उपयोग शीघ्रातिशीघ्र  सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने