बिहार के सिमरी बख्तियारपुर के सहरसा 
में मुख्यमंत्री ने किया जनता को सम्बोधित

कांग्रेस और राजद घोटालों की सरकार: योगी

मोदी सरकार के 6 साल कांग्रेस के 70 सालों के बराबर
 
आंतकवाद को मिलेगा अब उसकी भाषा में जवाब

बिहार से अयोध्या की दूरी 6 घंटे में होगी पूरी


लखनऊ: 04 नवम्बर, 2020: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के छह साल में जितना विकास और आतंकवाद को मिटाने का काम हुआ है। वह कांग्रेस के 70 सालों के कार्यकाल में नहीं हुआ। पहले पाकिस्तान हमारे देश में आतंकी हमलों को अंजाम देता था, लेकिन मोदी सरकार में हमारे जवानों ने पाकिस्तातन में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर, उनको मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सीएए को लेकर दिल्ली शाहीनबाग धरने के माध्यम से अराजकता फैलाने का काम किया है।
यह बातें उन्होंने बुधवार को बिहार के सिमरी बख्तियारपुर के सहरसा में श्री मुकेश सहनी के समर्थन में आयोजित अंतिम रैली को सम्बोेधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आतंक के साथ कोई समझौता नहीं है। आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाएगा। देश से आतंकवाद का सफाया करने के लिए 135 करोड़ की जनता का सहयोग जरूरी है। संतों की यहां उपस्थिति है। उनका आशीर्वाद हमारे प्रत्याशी श्री मुकेश सहनी को प्राप्त हो रहा है। मुकेश सहनी अब सही दल और सही जगह आए हैं। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में निषाद राज ने रामजी की नैया पार लगाई थी और इस युग में राम जी की कृपा उनकी नैया जरूर पार लगाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियों ने हमेशा नक्सलवाद का समर्थन करते हुए हिंसा का समर्थन किया। कोरोना काल में बिहार के अंदर विकास और सुशासन का माॅडल मोदी सरकार के नेतृत्व में नीतीश सरकार प्रस्तुत कर रही है। बिहार के लोग एनडीए गठबंधन को सहयोग देंगे, जिससे बिहार को दुनिया की महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या से सीतामढ़ी तक राम जानकी मार्ग का निर्माण हो रहा है। इसके बनने के बाद 12 से 15 घंटों की दूरी मात्र 5 से 6 घंटों की हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भक्त सुबह-सुबह राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे और शाम को वापस आ जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा बिहार मां जानकी के मायके के रूप में विख्यात है। 500 वर्षों से जो राम भक्त मंदिर निर्माण के लिए लड़ रहा था।  हमारे पूज्य संत जिसके लिए संघर्षशील थे। उस राम मंदिर का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में पूरा हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा थी कि बिहार के लोगों का अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में प्रतिनिधित्व हो, उनका सहयोग मिले लेकिन करोना को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन का पालन किया गया। इसलिए पूरे देश में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यशनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने भारत के हर तबके के लिए काम किया। भारत को महाशक्ति बनाने के लिए भाजपा और उसके सहयोगी दल मिलकर कार्य कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस और राजद की सरकार में रोजाना घोटाले सामने आते थे। कभी स्पेक्ट्रम घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, कोयला घोटाला और कांग्रेस व राजद घोटाले की सरकार बन गई थी। देश पर लगातार आतंकी हमले होते थे। कभी चीन तो कभी पाकिस्तान आंख दिखाते थे। देश की जनता में अविश्वास का वातावरण था। इन सब से त्रस्त होकर जनता ने 2014 में देश की बागडोर पीएम श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं होती तो आतंकवाद नहीं फैलता और न ही नक्सलवाद सिर उठाने का दुस्साहस करता।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने