*....... जब सड़क दुर्घटना से कांप उठा बहराइच*


*भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 6 की मौत, 10 घायल*

बहराइच। घटना के अनुसार एक मैजिक में सवार 16 यात्री अम्बेडकरनगर स्थित किछौछा शरीफ के दर्शन करके लौट रहे थे तभी पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक और घायल लखीमपुर खीरी जिले के  तिकुनिया और सिंगाही के रहने वाले हैं।

*किछौछा शरीफ के दर्शन करके लौट रहे थे जायरीन*

जानकारी के मुताबिक एक मैजिक गाड़ी में सवार 16 यात्री अम्बेडकरनगर स्थित किछौछा शरीफ के दर्शन करके लौट रहे थे। तभी पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

*समय से नहीं पहुंची एंबुलेंस*

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगते हुए कहा कि अगर समय से मौके पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना में घायल इफ्तिखार हैदर का कहना है कि 11 बजे के आसपास दुर्घटना हुई और हम लोग तीन बजे अस्पताल पहुंच पाए।
*घायलों और मरने वालों की सूची*

1. चाँद खान उम्र करीब 51 वर्ष पुत्र जहूर खान निवासी पश्चिम चमरौधा वार्ड नं0 02 सिंगाही कला जनपद लखीमपुर खीरी (मृतक)
2. सलमा बेगम उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी चाँद खान निवासी सिंगाहीकला जनपद लखीमपुर खीरी
3. निशा तबस्सुम उम्र करीब 20 वर्ष पुत्री चाँद खान निवासी सिंगाहीकला जनपद लखीमपुर खीरी
4. इस्तिखार अहमद उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र याकूब अहमद  निवासी नयापुरवा उमरा  थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी 
5. शरीफ परवाज उम्र करीब 15 वर्ष पुत्र इस्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा  थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी 
6. शकील उम्र करीब 08 वर्ष पुत्र इस्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा  थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी (मृतक)
7. साइना उम्र करीब 17 वर्ष पुत्री इस्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा  थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी 
8. सुफिया परवीन उम्र करीब 04 वर्ष पुत्री इस्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा  थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी 
9. नूरजहाँ उम्र करीब 40 वर्ष पत्नी इस्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा  थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी 
10. नाम अज्ञात उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी  सोहन निवासी बेलराया थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी (मृतक)
11. सोहन उम्र करीब 50 वर्ष  पुत्र दुरवा निवासी बेलराया थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी (मृतक)
12. सलीम उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र नूरअली निवासी रिंगारीपुरवा दा0 बेलराया थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी (मृतक)
13. गुलनाज उम्र करीब 60 वर्ष पत्नी सलीम निवासी रिंगारीपुरवा दा0 बेलराया थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी 
14. नौसीन उम्र करीब 10 वर्ष पुत्री सलीम निवासी रिंगारीपुरवा दा0 बेलराया थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी 
15. तरन्नुम उम्र करीब 17 वर्ष पुत्री सलीम निवासी रिंगारीपुरवा दा0 बेलराया थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी 
16. ड्राईवर नाम पता अज्ञात (मृतक)






बहराइच -  जिला संवाददाता रामकुमार यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने