(बहराईच)42 वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि वाहिनी के जवान सीमाओं की सुरक्षा तथा तस्करी को पूर्ण रूप से ख़त्म करने के उद्देश्य से सीमा पर लगातार छाये हुए है | इसी दौरान सीमा चौकी रुपैडिहा के द्वारा 70 लाख की स्मैक  बरामद की गयी  जिसमे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जो कि भारत से नेपाल को जा रहा था | एसएसबी और स्थानीय पुलिस के संयुक्त गस्ती के दौरान यह स्मैक पकड़ा गया | सभी औपचारिकता पूर्ण करने के उपरांत पकडे गए स्मैक और अभियुक्त को पुलिस स्टेशन रुपैडिहा को सुपुर्द कर दिया गया  |
प्राप्त सूत्रों के अनुसार एसएसबी 42वी वाहिनी लगातार सीमाओं की सुरक्षा हेतु ड्यूटी कर रही है | इसी क्रम में एसएसबी 42 वी वाहिनी और पुलिस के जवान गस्त कर रहे थे | तभी एक ब्यक्ति आता दिखाई दिया | जब जवानों ने उस ब्यक्ति को रुकने के लिया कहा तो वह भागने लगा | इस पर गस्ती दल ने ब्यक्ति को पकड़ लिया तथा पूछ – ताछ करने उसने अपने अपना नाम सद्दाम मनिहार पुत्र जमाल अहमद मनिहार निवासी ग्राम- फुलटेकरा वार्ड न.-21 नेपालगंज थाना-नेपालगंज जिला-बांके (नेपाल) बताया | और गहन पूछताछ करने पर बताया की मेरे पास स्मैक है | जिसको मैं नेपाल में ले जाकर अधिक दाम में बेचता हूँ | ब्यक्ति की तलाशी में उसके पास 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई  तत्पश्चात सभी औपचारिकता पूर्ण करने के उपरांत ब्यक्ति तथा सामान (स्मैक) को पुलिस स्टेशन रुपैडिहा को सुपुर्द कर दिया गया | गस्ती दल में मु.आ. मुकेश कुमार वर्मा, सा. आ. हरेन्द्र यादव, तथा सा. आ. श्याम बिहारी यादव थे  तथा स्थानीय पुलिस के उपनिरीक्षक सत्येन्द्र यादव, सिपाही बिरेन्द्र कुमार तथा प्रतिक वर्मा थे |




बहराइच जिला संवाददाता रामकुमार यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने