38 सेतुओं के चालू निर्माण कार्यो हेतु रू० 27 करोड़ 89 लाख 3 हजार
की धनराशि की गई अवमुक्त

लखनऊः 06 नवंबर 2020

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न जनपदों में सेतु निगम के 02 एवं लोक निर्माण विभाग के 36 कुल 38 सेतुओं के चालू निर्माण कार्यो हेतु रू०27 करोड़ 89 लाख 3हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण अनुभाग-10 द्वारा जारी किया गया है।

इन सेतुओं का निर्माण कार्य जनपद फतेहपुर, कुशीनगर, कासगंज, अयोध्या, बाराबंकी, मैनपुरी, बरेली, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, जालौन, महोबा, इटावा, सहारनपुर, रायबरेली, गोंडा, बलिया व आजमगढ़ मंे चल रहा है। जारी शासनादेश मे प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि अवमुक्त की गई धनराशि केवल निर्धारित परियोजनाओं पर ही मानक एवं विशिष्टियो के अनुरुप ही व्यय की जाय। इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा। परियोजनाओं के संबंध में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति सम्बन्धी शासनादेशों की शर्तें एवं प्रतिबंध यथावत लागू रहेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने