मिर्जापुर। जिले में छोटे किसानों के लिए मंगलवार और शुक्रवार का दिन तय कर दिया गया है। इस दिन वे विकास खंड के अंदर किसी भी केंद्र पर अपना धान बेच सकेंगे। वे 60 क्विंटल तक धान बेच सकेंगे। इसके साथ जिले में 24 नए क्रय केंद्र खोलने की संस्तुति की गई है। इसमें सात खाद्य विभाग के और 17 समितियों के होंगे। यहां केवल छोटे किसान ही धान क्रय कर सकेंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल की इस पहल का लाभ छोटे किसानों को मिलेगा।
जिले में छोटे किसानों की सुविधा के लिए दो दिन तय कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उनको विकास खंड तक किसी भी केंद्र पर अपना धान बेचने की सुविधा दी गई है। इतना ही नहीं 27 नवंबर को अवकाश के दिन में भी धान क्रय केंद्र खुले रहेंगे। इसमें सामान्य गति से कार्य होगा। एडीएम यूपी सिंह ने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि कोई समस्या हो तो उनसे संपर्क किया जा सकता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने