मिर्जापुर। जिले में 124वें दिनों कोरोना के पांच संक्रमित मिले है। एक महिलर की कोरोना से मौत हो गई। पांच पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 890 हो गई। 20 के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। दो हजार 714 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 38 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 138 है। एक मरीज आइसोलेशन और 62 मरीज ओम आइसोलेशन में है।
कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि चुनार के पुरुषोत्तमपुर निवासी 42 वर्षीय महिला 28 को मंडलीय अस्पताल में उपचार कराने आई। मंडलीय अस्पताल में 29 को उसका कोरोना जांच हुआ। इसके बाद उसे एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया। 30 की शाम को उसे प्रयागराज में भर्ती किया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को एक हजार 305 की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पांच पाजिटिव में मंगरहा सीखड़ से एक महिला, कुशहां सीखड़ से एक पुरुष व एक महिला, पीएचसी विजयपुर से एक पुरुष, रुपौधा चुनार से एक महिला है। 20 को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक एक लाख 60 हजार 528 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 58 हजार 348 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 180 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 93 हजार 367 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 61 हाट स्पाट है। इसमें 57 ग्रामीण और 14 शहरी क्षेत्र में है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने