*जनपद अयोध्या की यूपी-112 सेवा में नियुक्त कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट रूप से कार्य करते हुए कुम्भ मेला 2019, प्रयागराज के आयोजन के दौरान सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु यूपी-112 परियोजना में नियुक्त जनपद अयोध्या के 41 पुलिस कर्मियों को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा कुम्भ सेवा मेडल प्रदान किया गया है।*

कुम्भ मेला 2019, प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े समागम कुम्भ 2019,प्रयागराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अद्वितीय रहा,जिसके फलस्वरूप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। इस आयोजन में जनपद अयोध्या की यूपी-112 सेवा में नियुक्त कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट रूप से कार्य करते हुए सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया गया है,जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए यूपी-112 परियोजना में नियुक्त जनपद अयोध्या के 41 पुलिस कर्मियों को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा कुम्भ सेवा मेडल प्रदान किया गया है।
 उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या  दीपक कुमार  द्वारा उ0नि0  अरविन्द तिवारी,आरक्षी रामअनुज यादव व आरक्षी स्वर्णकमल कुशवाहा तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह  द्वारा मु0आ0 रामअनुग्रह शुक्ला,आरक्षी सूरज सिंह व आरक्षी आदर्श कुमार यादव को कुम्भ सेवा मेडल से अलंकृत किया गया।
रिपोर्ट सुनील गुप्ता 
अयोध्या 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने