मिर्जापुर। जिले में लगातार 137वें दिनों शनिवार को तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दीपावली पर 17 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। सभी ने दीपावली पर स्वस्थ होने पर खुशी जताई। शनिवार को तीन पॉजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 34 हो गई। अब तक दो हजार 849 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 39 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 146 हैं। छह मरीज आइसोलेशन और 60 होम आइसोलेशन में है।
प्रभारी सीएमओ डा. आरएस राम ने बताया कि शनिवार को एक हजार 115 की रिपोर्ट आई है। इसमें तीन की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। तीन पाजिटिव में घुरहुपट्टी निवासी एक पुरुष, कनोखर गांव निवासी एक पुरुष और लालगंज से एक महिला है। 17 को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 15 पुरुष व दो महिला है। जिले में अब तक एक लाख 80 हजार 884 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 78 हजार 440 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 444 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख चार हजार 808 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 77 हाट स्पाट है। इसमें 55 ग्रामीण और 22 शहरी क्षेत्र में है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने