मिर्जापुर। जिले में लगातार 130वें दिन चार महिला समेत 12 कोरोना संक्रमित मरीज मिलेे। 20 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 982 हो गई। आठ के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। दो हजार 782 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 39 मरीजो की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 161 है। आठ मरीज आइसोलेशन और 74 मरीज होम आइसोलेशन में है।
कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को 2785 की रिपोर्ट आई है। इसमें 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 12 पाजिटिव में बगहा सीखड़ से तीन पुरुष व दो महिला, बियरही जमालपुर से दो पुरुष, बसही खुर्द लालगंज से एक पुरुष, रामापुर बोदा से एक महिला, सीमेंट फैक्ट्री चुनार से एक पुरुष है। आठ को डिस्चार्ज किया गया। इसमें दो पुरुष और छह महिला है। जिले में अब तक एक लाख 70 हजार 978 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 68,653 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 325 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 99,460 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 76 हॉट स्पाट है। इसमें 57 ग्रामीण और 19 शहरी क्षेत्र में हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने