राजकीय मेडिकल काॅलेज आजमगढ़ में मशीनों एवं उपकरणों के
 क्रय हेतु 03 करोड़ 01 लाख 56 हजार रूपये स्वीकृत
                       
लखनऊः 02 नवम्बर, 2020
 
प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल काॅलेज, आजमगढ़ से मशीनों एवं उपकरणों के क्रय हेतु वित्तीय वर्ष 2020-21 में 03 करोड़ 01 लाख 56 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस सम्बंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि उपकरणों के प्रोपरायटरी होने का निर्धारण किये जाने का दायित्व महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण तथा सम्बंधित मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य का होगा। क्रय किये जाने वाले उपकरणों की विशिष्टियों के निर्धारण एवं आॅडिट आदि की जिम्मेदारी क्रय करने वाली संस्था की होगी। उपकरणों की विशिष्टियां स्टैण्डर्ड मानक के अनुसार सुनिश्चित करते हुए आपूर्ति प्राप्त किये जाने का दायित्व सम्बंधित प्रधानाचार्य का होगा। क्रय किये जाने वाले उपकरणों के स्पेसिफिकेशन, क्रय प्रक्रिया एवं आॅडिट आदि का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व प्रधानाचार्य/क्रय करने वाली संस्था का होगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने