मत्स्य विभाग, उ0प्र0 द्वारा ‘‘विश्व मात्स्यिकी दिवस‘‘ के अवसर पर कल 21 नवम्बर, 2020 को वेबिनार के माध्यम से प्रदेश के जनपदों एवं मण्डलों में वृहद रूप से गोष्ठी का आयोजन
वेबिनार में  ीजजचेरूध्ध्ूमइबंेजण्हवअण्पदध्नचध्पिेीमतपमेध् लिंक के माध्यम से जुड़कर मत्स्य विकास के क्षेत्र में संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों एवं मात्स्यिकी के क्षेत्र की नवीनतम जानकारी प्राप्त करें
उत्तर प्रदेश को बेस्ट स्टेट कैटिगरी में बेस्ट इनलैण्ड स्टेट घोषित करते हुए देश में प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया
लखनऊ, दिनाॅकः 20 नवंबर-2020
उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग द्वारा ‘‘विश्व मात्स्यिकी दिवस‘‘ के अवसर पर कल 21 नवम्बर को प्रदेश के जनपदों एवं मण्डलों में वृहद रूप से गोष्ठी का आयोजन वेबिनार के माध्यम से किया जा रहा है। वेबिनार में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से  ीजजचेरूध्ध्ूमइबंेजण्हवअण्पदध्नचध्पिेीमतपमेध् लिंक के माध्यम से जुड़कर विभाग द्वारा मत्स्य विकास के क्षेत्र में संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों एवं मात्स्यिकी क्षेत्र की नवीनतम जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर मात्स्यिकी के क्षेत्र की वृहद जानकारी एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जायेगी ।
यह जानकारी आज मत्स्य विभाग के निदेशक श्री एस0के0सिंह ने दी। उन्होंनें प्रदेश के अधिक से अधिक मछुआ कृषक/मत्स्य पालक, मत्स्य उद्यमी, मत्स्य व्यवसायी त
था अन्य सम्बन्धित लोगों से विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे वेबिनार के माध्यम से जुड़ने की अपील की है। ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी मछुआ आवास योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि विभिन्न लाभकारी योजनाओं के साथ ही मात्स्यिकी के क्षेत्र की नवीनतम जानकारी का लाभ उठा सके। उन्होंनें बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालकों ंको स्वरोजगाार प्रदान करते हुए उनका आर्थिक स्वावलम्बन, ग्रामीण व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, किसानों की आय दोगुनी करना है।
निदेशक श्री एस0के0सिंह ने यह भी बताया कि भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में संचालित ब्लू रिवोल्यूशन परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा प्रदेश में मत्स्य उत्पादकता एवं उत्पादन में वृद्धि के दृष्टिगत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एन0एफ0डी0बी0), हैदराबाद द्वारा मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश को बेस्ट स्टेट कैटिगरी में बेस्ट इनलैण्ड स्टेट घोषित करते हुए देश में प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
      श्री सिंह ने बताया कि मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश को यह पुरस्कार कल 21 नवम्बर को केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री, श्री गिरिराज सिंह,  मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री, डा0 संजीव कुमार बालियान एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री श्री प्रताप चन्द्र सारंगी द्वारा ए0पी0 शिंदे सिम्पोसियम हाॅल, एन0ए0एस0सी0 काॅम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में विश्व मात्स्यिकी दिवस-2020 के अवसर पर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मत्स्य उत्पादन में प्रदेश का देश में तीसरा स्थान है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने