हिन्दी संवाद ,समाचार
संदीप शर्मा, पीलीभीत उ०प्र०



महिलाओं की जन सुनवाई हेतु थाना कोतवाली में महिला जनसुनवाई हेल्प डेस्क का किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत सूचना विभाग 23 अक्टूबर 2020/ विधायक सदर संजय सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष  संजीव प्रताप सिंह जिलाधिकारी  पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक  जय प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से मिशन शक्ति के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में स्थित थाना कोतवाली में फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। 
इस अवसर पर विधायक सदर द्वारा सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद में महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन पूरी तरह संचेत है और हमारी सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति के प्रति गम्भीर है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के अन्तर्गत महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा प्राप्त होगा। हमारी सरकार द्वारा प्रारम्भ से ही प्र्रदेश में कानून व्यवस्था के प्रति विशेष संचेत रही है तथा महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार आने से महिला अपराधों में कमी आई है और हमारे जनपद की पुलिस इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।  जिलाध्यक्ष द्वारा सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस अभियान के तहत लोगों में जागरूकता आयेगी और महिलाओं को उचित सम्मान प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बनाई योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा महिला की सम्मान, सुरक्षा के लिए कटिबद्व है तथा महिलाओं का योगदान प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ाने हेतु प्रत्यनशील है। 
 जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु विशेष अभियान शक्ति मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थानों में स्थापित की जा रही महिला हेल्पडेस्क महिलाऐं निःसकोच अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगीं तथा महिला जनसुनवाई हेल्प डेस्क से महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की जाये तथा शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति स्पष्ट दिशा निर्देश दिये गये है और इस नवरात्रि के त्यौहार में नारी सशक्तीकरण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तथा आम जनमानस को नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 
पुलिस अधीक्षक थानों में महिला हेल्प डेस्क के सम्बन्ध बताते हुये कहा कि प्रत्येक थानों में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है, जिस पर महिला सुरक्षाकर्मियों को जन सुनवाई हेतु नामित किया गया है और जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता को एक रसीद प्रदान की जायेगी। जिसके माध्यम से महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाये और जिससे की समाज महिलाओं को उचित सम्मान प्राप्त होगा। 
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री श्रीनिवास मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी श्री रेनू बौद्व, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि तथा सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने