हिन्दी संवाद, समाचार 
संदीप शर्मा, पीलीभीत उ०प्र०

पत्नी से विवाद को लेकर पति ने लगाई फांसी लगाकर दी जान

जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवक ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार गांव हमीरपुर निवासी विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को दोपहर टीनशेड में रस्सी के फंदे पर झूलकर जान दे दी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि विनोद ने लगभग 8 वर्ष पूर्व माधोटांडा निवासी विमला से प्रेम विवाह किया था।विवाह के कुछ वर्षो के बाद से उन में आपस में आये दिन विवाद होता रहता था।इसी वजह से वह अपने माता पिता से अलग रहता था।  विनोद की पत्नी विमला दो माह पहले लड़ झगड़कर अपने मायके माधोटांडा चली गयी थी।विनोद पत्नी विमला को कई बार विदा कराने के लिए गया लेकिन वह नही आई। विनोद के ससुरालजनों ने विनोद को गाली गलौज करते हुए वहां से भगा दिया। वह बुधवार को फिर से एक बार अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल माधोटांडा गया। लेकिन उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया।विनोद के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसको खरी खोटी सुनाने के साथ-साथ उससे मारपीट भी की।
जिसके बाद वह गुरुवार सुबह घर चला आया और उसने दोपहर 12 बजे अपने टीनदार कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी।
विनोद का बड़ा भाई नीशू जब घर मे घुसा तो उसे वह  कमरे में लटकता देखा तो उसके होश उड़ गए व घर के और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद निशु ने पुलिस को सूचना दी। 
सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक 
विनोद के दो पुत्र है जिसमे बड़ा पुत्र देव 6 वर्ष का व छोटा पुत्र देवांश 3 वर्ष का है। पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके गयी हुई थी। विनोद की मौत से परिजनों व मृतक की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है।
 थाना अध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने