लखनऊ, दिनांक: 23.10.2020

उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत मत्स्य पालन हेतु संचालित परियोजनाओं का लाभ लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से विभागीय पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन-पत्र विभागीय पोर्टल ीजजचरूध्ध्लिउपेण्नचेकबण्हवअण्पद पर दिनांक 21 नवम्बर, 2020 तक आॅनलाइन प्रेषित कर सकते  हंै। यह पोर्टल खुला हुआ है।

यह जानकारी आज यहां मत्स्य विभाग के निदेशक श्री एस0 के0 सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भारत सरकार द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अतिरिक्त भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत सम्मिलित मत्स्य घटक के कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीकृत समिति द्वारा प्रदेश में निजी क्षेत्र में 500.0 हे0 के मत्स्य तालाबों के निर्माण एवं जनपद मथुरा एवं अलीगढ़ में बहुतायत में उपलब्ध खारे पानी के दृष्टिगत यहां खारे पानी की मछलियों व जलजीव पालन हेतु 30 हे0 क्षेत्रफल में निजी भूमि पर तालाब निर्माण की परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है।

निदेशक, मत्स्य ने बताया कि परियोजनाओं के अन्तर्गत ईकाई लागत का अधिकतम 40 प्रतिशत अनुदान चयनित व्यक्तियों को कार्योपरान्त देय है। इन परियोजनाओं को पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत संचालित करने के लिए इच्छुक  व्यक्तियों  से  मत्स्य  विभाग, उ0प्र0 के अपने विभागीय पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गये हंै। इस योजना की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति विभागीय टोल फ्री नं0-18001805661 पर भी कार्यालय अवधि में जानकारी प्राप्त कर सकते हंै।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने