जिला बहराइच तहसील मोतीपुर अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र में गायों का बुरा हाल आज जिला बहराइच के हर क्षेत्र में चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र हो, हर जगह गौ माता छुट्टा घूमती नजर आ रही है छुट्टा गायों को पेट भरने के लिए ना तो चारा मिलता है और ना ही पानी भूख प्यास से बदहाल किसानों के खेत में लगे ब्लेड व कटीले तारों को तोड़ने के प्रयास में गौ माता का गला,पैर आदि इनके शरीर के सभी अंग घायल हो जाते हैं जो लहूलुहान होकर के नासूर हो जाते है जिनमे बड़े बड़े  कीड़े पड़ जाते हैं और धीरे-धीरे इनकी मृत्यु हो जाती हैं आज उत्तर प्रदेश के हर जिले में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ योगी द्वारा गौ रक्षा हेतु और गौ पालन हेतु गौशाला चलाए जा रहे हैं जिसमें करोड़ों रुपए का खर्च दिखाया जा रहा है पर गौ माता इन गौशालाओं की बजाय रोड पर भ्रमण करती नजर आ रही है और किसानों के खेत में अंधाधुंध फसलों को नष्ट करती नजर आ रही है आज उत्तर प्रदेश का किसान केवल छुट्टी गौमाता से परेशान हैं जो किसान अपनी फसल को हजारों रुपए की लागत लगाकर मेहनत मशक्कत से बो रहा है उस फसल को गौ माता द्वारा अपना निवाला बना कर नष्ट किया जा रहा है गौमाता से अपनी फसल को बचाने के लिए किसानों ने ब्लेड व कटीले धारदार तार अपने खेत के चारों ओर घेर रखें है।जब गौ माता को कहीं से कोई खाना उपलब्ध नहीं हो पाता तब यह गौ माता किसानों के खेत के ब्लेड दार व कटीले तारों को तोड़कर उसमें घुसने का प्रयास करती हैं और तार तोड़ कर खेत में घुसकर फसल चरने में कामयाब भी होती हैं परंतु गौमाता अपने पेट को पालने के लिए अपने शरीर का बलिदान दे रही हैं क्योंकि खेत में घुसते समय तारो को तोड़ते वक्त इनके हाथ-पैर में काफी कटान हो जाता है जो धीरे-धीरे नासूर होकर उस में कीड़े पड़ जाते हैं और धीरे-धीरे गौ माता की मृत्यु हो जाती है आज योगी सरकार जो नारे लगाते नहीं थक रही कि गौ माता हमारी माता है गौ माता राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए गौमाता रक्षा सर्वोपरि रक्षा है गौ माता गौ माता कहने वाली सरकार आज अपनी आंखें बंद कर बैठी है और गौमाता सरेआम ब्लेड व नुकीले तारों से कटकर मर रही हैं लेकिन उन्हें पूछने वाला कोई नहीं। वोटों की संख्या बढ़ाने के लिए ही गौ माता गौ माता बोला जाता है। आज सड़क पर भ्रमण करने के दौरान एक गौ माता बीच रोड पर अपने लहूलुहान पैर को लेकर बैठी नजर आई जिन्हें देखकर लोगों का हृदय भाव विभोर उठा और लोगों ने सरकार को कोसते हुए कहा कि ऐसी सरकार जो गौ माता के नाम पर वोट बटोर रही है उसे गौ माता का दर्द और किसानों का दर्द दिखाई नहीं देता आज गौ माता और किसानों का सबसे ज्यादा बुरा हाल उत्तर प्रदेश की सरकार में है जो सरकार किसानों और गौ माता को सर्वोपरि मानता है वही सरकार आज किसानों और गौ माता का शोषण कर रही है। करोड़ों की लागत से बनने वाले गौशालाये केवल नाम के रह गए गौ माता के लिए आने वाला सरकारी खर्च अधिकारी और कर्मचारी अपने पेट में खा रहे हैं लेकिन उनसे पूछने वाला कोई नहीं आज योगी राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आज भ्रष्टाचार मिटाने वाली सरकार भ्रष्टाचार मिटाओ कहकर नारे लगा रही है लेकिन आज भ्रष्टाचार हर एक क्षेत्र में नजर आ रहा है।भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि सरकारी कर्मचारी बेलगाम हो गए उन्हें किसी बात का भय नहीं इस सरकार से पहले गौ माता की रक्षा और सुरक्षा दोनों दुरुस्त थी।
योगी सरकार को गौ रक्षा हेतु और किसानों की समस्यओं के निवारण हेतु आवश्यक कदम उठाने चाहिए।


बहराइच -  रामकुमार यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने