*आज दिनांक 21 अक्टूबर, 2020 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद गोण्डा में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन एवं सलामी |* 


गोण्डा //दिनांक 21 अक्टूबर को कर्तव्यपथ पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में पूरे भारतवर्ष में पुलिस विभाग और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है । तत्क्रम में आज दिनांक 21 अक्टूबर, 2020 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद गोण्डा में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया | जिसमें  पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोण्डा शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ एकत्र होकर कर्तव्यपथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों के कार्यों को याद कर उनके सम्मान में पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी |
डीआईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अपने कौशल का प्रयोग कर पूर्ण सतर्कता के साथ कर्तव्यों का पालन करने की सलाह दी गयी | 
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा महेन्द्र कुमार,समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी जनपद गोण्डा,प्रतिसार निरीक्षक जनपद गोण्डा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

अरविंद कुमार पाण्डेय 
गोण्डा 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने