ग्रेटर नोएडा: किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। किसानों की समस्याओं का समाधान न करने पर व्यापक प्रदर्शन की चेतावनी दी। राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह को सौंपा।

कांग्रेस कार्यक्रर्ता विभिन्न वाहनों के साथ ही ट्रैक्टर ट्राली में भी सवार होकर पहुंचे। मनोज चौधरी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री कम हो रही है। नमी के नाम पर किसान के धान का वजन कम तौला जा रहा है। सरकार कई बार वादा कर चुकी है कि गन्ना किसानों के बकाये पैसों का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील बिश्नोई ने कहा कि फसलों की सिचाई के लिए किसानों ने नलकूप लगाए हैं। बिजली की कीमतों में वृद्धि होने से किसान को फसल सिचाई के लिए बिल की चिता सताने लगी है। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र नागर ने कहा कि फसल खरीद के लिए जो क्रय केंद्र अभी तक नहीं खुले हैं उन्हें तत्काल खोला जाए। इस अवसर पर शहाबुद्दीन, राजेंद्र अवाना, दिनेश शर्मा, अजीत सिंह, सतीश शर्मा, शाहिद, पारुल चौधरी, सुमन भाटी, रामभरोसे शर्मा, अब्बास, विक्रम नागर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिन्दी संवाद के लिए श्री अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने