प्रयागराज : यमुना में कूदकर 25 वर्षीय युवती ने जान दे दी। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दोपहर करीब तीन बजे एक युवती नए पुल पर इधर-उधर टहलती रही। फिर रेलिग पार कर अचानक यमुना में छलांग लगा दी। इससे पुल पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। कीडगंज पुलिस और जल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नाविक मनोज ने अपने साथियों के साथ पानी में युवती की तलाश शुरू की। कुछ घंटे बाद उसका शव बरामद हो गया। पर्स भी मिला, लेकिन उसमें ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे पहचान हो सके। चौकी प्रभारी नाका कीडगंज पंकज भाष्कर ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है। इसलिए खुदकशी का कारण भी साफ नहीं हुआ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने