*अज्ञात कारणों से आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख।*                                                             (गोंडा)30 अक्टूबर20।स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामसभा कादीपुर के मजरा पासिनपुरवा में दोपहर में एक महिला किरन पत्नी सुनील पासवान के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लगने से  गृहस्थी का सम्पूर्ण सामान,अनाज,कुछ नगदी, धान के पुआल का ढेर,आवश्यक कागजात सहित हजारों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया जिसमें एक बकरा भी जलकर मर गया।घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे ग्राम सभा के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सिंह द्वारा हल्का लेखपाल को सूचना दी गई जिस पर लेखपाल ने पहुंचकर जांच कर नुकसान का आकलन किया और तहसील को रिपोर्ट भेजकर सरकारी सहायता दिलाने को कहा,वहीं ग्राम के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सिंह द्वारा आर्थिक सहायता देते हुए आवास दिलाने हेतु प्रयास करने को भी कहा गया।उक्त घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान तले पहुंच गया है।

अरविन्द कुमार पाण्डेय
 गोण्डा 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने