अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जनपद में समाजवादी पार्टी जलालपुर की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष राय ने कहा कि इस समय देश और प्रदेश के हालात ठीक नहीं हैं। हाथरस कांड में भाजपा की लीपापोती से जनता में आक्रोश है। रात में परम्परा के विपरीत दलित युवती का शव क्यों जला दिया गया। विधायक श्री राय ने कहा कि झूठ और धोखाधड़ी भाजपा की राजनीति के मुख्य हथियार बन गये हैं। किसान बेहाल है, भाजपा सरकार उसको भ्रमित करने के लिए पूरा जोर लगाए है। महिलाओं और बच्चियों के लिए तो यूपी असुरक्षित जंगल हो गया है। आये दिन अपहरण, बलात्कार की घटनाओं से बेटियों के परिवार वाले भी दहशत में हैं। किसान पर भाजपा सरकार की चौतरफा मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा की जिम्मेदार पुलिस खुद महिलाओं के प्रति अत्याचार का दूसरा नाम बन गई है। थाना और तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे बन गये हैं। श्री राय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि स्थानीय थानों की पुलिस नहीं सुधरेगी और सपा कार्यकर्ताओं तथा नेताओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो जलालपुर विधानसभा के लोग चुप नहीं बैठेंगे। कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायं और 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। बैठक में पूर्व महासचिव राजितराम यादव ने कहा है कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है और हम अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे। सच तो यह है कि भाजपा सरकार जाति धर्म के आधार पर फैसले करती है। उसकी रुचि नफरत फैलाने में है। भाजपा को जनता के कल्याण और उसकी सुरक्षा में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि कार्यकर्ता हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। बैठक में प्रवीण यादव प्रवेश, परमेन्दर कनौजिया, आलोक, सत्य प्रकाश, सोनू यादव, अरविंद यादव व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

हिंदी संवाद के लिए विकाश कुमार निषाद जलालपुर अम्बेडकर नगर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने