नोएडा : जैसे-जैसे दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है, तैयारियां तेज हैं। शुक्रवार को सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में दीपावली उत्सव का शुभारंभ हुआ। यहां दीपावली पर घर सजाने के लिए कई तरह के सजावटी समान उपलब्ध है। 14 दिवसीय मेले में देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों द्वारा बनाए गए 50 हजार से अधिक उत्पाद शामिल हैं। दुकानदारों ने बताया कि चाइनीज लाइट के बहिष्कार के ऐलान का असर हुआ है। लोग मिट्टी के दीये खूब मांग रहे हैं। पहले दिन लोगों ने मिट्टी के दीये और घरों को सजाने की चीजों की खरीदारी की। इनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। इसके अलावा कैंडल, तुलसी दीये भी उपलब्ध हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने