ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के राधा कृष्ण पार्क में गौर सिटी रामलीला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रामकथा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शुक्रवार को सुंदरकांड का भी पाठ किया गया। मंचन के दौरान लंका दहन व राम के लंका गमन को प्रमुखता के साथ दिखाया गया। संगीतमय रामकथा को सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान राम ने समुद्र पार कर लंका पर चढ़ाई की। लक्ष्मण व मेघनाद के बीच घमासान युद्ध हुआ। इसका कलाकारों ने सजीव मंचन किया। बता दें कि चल रही रामकथा में दैनिक जागरण मीडिया पार्टनर है। कथावाचक ऋषिकेश से आईं साध्वी निर्जला ने इससे पहले सीता हरण, बाली वध, रामसेतु निर्माण का वर्णन कर रामकथा सुनाई। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कई रूपों में मंथरा घूम रही है। जिनसे बचने की जरूरत है। दीवार में यदि दरार पड़े तो मसाला लगा दिया जाता है, लेकिन रिश्तों में यदि दरार पड़ जाए तो उसे कभी नहीं भरा जा सकता। पुलिस ने पहुंचकर पढ़ाया कोरोना से बचाव का पाठ
रामकथा से पहले बिसरख कोतवाली पुलिस ने लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए अनलॉक-5 की गाइडलाइन से रूबरू कराया। बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों से भी रूबरू कराया। शासन द्वारा संचालित योजनाओं के साथ महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। अबकी बार रावण दहन न करने का फैसला लिया है। दशहरा के दिन रावण का दहन न करके हवन किया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण व अनलॉक-5 की गाइडलाइन के निर्देशों का पालन करते हुए ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है।
-धीरज सेठ, संचालक श्रीरामलीला सेवा ट्रस्ट कोरोना के ²ष्टिगत विशेष प्रबंध किए गए है। टोकन सिस्टम के तहत केवल सौ लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। समय-समय पर पुलिस प्रशासन को व्यवस्था से अवगत कराया जा रहा है।

-हर्ष राजपूत, सुरक्षा व्यवस्थापक

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने