मिर्जापुर। नवरात्र में मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाकर नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरुक किया गया। जागरुक महिलाएं आगे आएं। इस अभियान से समाज का बहुजन जुड़ेगा तो कार्य बेहतर होगा। सरकार कर्म करेगी। समाज इस अभियान को संचालित करें। शासन और सरकार उनके पीछे रहेगा। दशहरा बाद मिशन शक्ति के तहत आपरेशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के समस्त थानों पर खुलने वाले महिला हेल्प डेस्क के आनलाइन उद्घाटन के दौरान कहीं। सीएम ने प्रदेश के 20 थानों का आनलाइन उद्घाटन किया। इसमें मिर्जापुर का शहर कोतवाली में बना महिला हेल्प डेस्क भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। महिला संबंधी अपराध में दो चैलेंज है। एक बाहर और दूसरा घर के अंदर। महिला संबंधी समस्या के समाधान के लिए हेल्प लाइन डेस्क खुला है। इस अभियान से महिला के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कार्य किया जाएगा। कहाकि सरकार महिला सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। सभ्य समाज के लिए खतरा बने लोगों को सजा दिलाया गया। सोशल मीडिया में सिर्फ अपराध दिख रही है। लोगों को सोच बदलना होगा।
..............................................
सीएम ने किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन
मिर्जापुर। प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत प्रदेश के 18 मण्डलों के चिन्हित 20 थानों में शामिल शहर कोतवाली में बने महिला हेल्प डेस्क का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद मझवां विधायिका सुचिस्मिता मौर्या ने हेल्प डेस्क का उद्घघाटन किया। महिला हेल्प डेस्क पर कांस्टेबल महिला सिंह और वंदना यादव को तैनात किया गया है।
मझवां विधायक ने महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे अभियान से लोगों को जुड़कर बेहतर समाज के स्थापना की बात कही। आयुक्त प्रीती शुक्ला ने कहाकि महिलाएं या बालिकाओं को कोई भी समस्या हो वे महिल हेल्प डेस्क पर आकर शिकातय करें। उनकी सुनवाई होगी। आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने कहाकि नारी शक्ति के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। शासन ने उनके लिए ही महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया है। इसके बाद जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह,
सीओ सिटी अजय कुमार राय, सीओ सदर डा. अरुण कुुमार सिंह, थानाध्यक्ष रविन्द्र यादव, अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, सुशील पांडेय आदि रहे। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
..............................
नारी सशक्तिकरण का हुआ मंचन
मिर्जापुर। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद स्कूली छात्राएं और एसके डांस स्टूडियों के कलाकारों ने नारी सशक्तिकरण पर शानदार नाट्य व नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान शिखा पांडेय, अंजलि गुप्ता, कृति गुप्ता, अनुष्का श्रीवास्तव, श्रेया सिंह, जिया गुप्ता, वसुंधरा चौरसिया, अंजलि उपाध्याय, शुभम यादव, अजित गुप्ता, सलीम खां, आदि रहे। संस्कार पब्लिक स्कूल से आयुषी पांडेय ने काव्यवाचन किया।
.................................
महिला हेल्प डेस्क में इस तरह मिलेगी ये सुविधा
-थाने में आने वाले हर आगन्तुक, शिकायतकर्ता, पीड़ित महिलाओं को सर्वप्रथम रिसेप्शजन पर नियुक्त कम़ंचारी मिलेंगे।
-शिकायतकर्ता का विवरण कम्प्यूटर में फीड किया जाएगा।
-शिकायकर्ता के प्रार्थना पत्र को स्कैन कर कम्प्यूटर फोल्डर में फीड किया जाएगा। जिसका एक टोकन नम्बर होगा। जो कि शिकायतकर्ता व जांच अधिकारी को दिया जाएगा। रिकार्ड के रूप में सुरक्षित रखा जायेगा। इस पर सील मोहर लगायी जाएगी।
-शिकायतकर्ता को उसके प्रार्थना पत्र की प्राप्ति की रसीद दी जाएगी, जिस पर टोकन नम्बर लिखा होगा।
- टोकन पर्ची में समस्त जानकारी दर्ज होगी।
- रिसेप्शन द्वारा थाना प्रभारी व बीट प्रभारी को शिकायतकर्ता के बारे में अवगत कराया जाएगा ।
-महिल हेल्प डेस्क पर आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी।
.................................
आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर
-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 1076
-वूमेन पॉवर हेल्पलाइन- 1090
-महिला हेल्पलाइन-181
-पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन- 112
-आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा-108
-गर्भवती महिला एम्बुलेंस सेवा-102
-चाइल्ड लाइन-1098

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने