हिन्दी संवाद, समाचार
संदीप शर्मा, पीलीभीत उ०प्र०


जिलाधिकारी द्वारा न्यूरिया में धान क्रय केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण। 
जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष नियमित खरीद की जाये सुनिश्चित। 

पीलीभीत सूचना विभाग 30 अक्टूबर 2020/जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज मण्डी न्यूरिया में स्थित धान क्रय केन्द्रों, तुलसीपुर,व एसएस न्यूरिया के पीसीएफ के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त क्रय केन्द्रों को दैनिक कांटे के लक्ष्य के सापेक्ष तौल सुनिश्चित करने हेतु कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि जब तक लक्ष्य पूर्ण न हो जाये क्रय केन्द्र खोलने  सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा किसानों से बातचीत करते हुये कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आपको समस्त सुविधाऐं उपलब्ध करायी जायेगी किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होगी और सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ अधिक से अधिक किसान भाईयों को प्रदान किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केन्द्र पीसीएफ व तुलसीपुर उप सहकारी लिमिटेड की दैनिक व अबतक खरीद लक्ष्य की समीक्षा की गई। इस दौरान पीसीएफ का दैनिक लक्ष्य न पूर्ण होने के कारण उपजिलाधिकारी को सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 
 इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्र पर आए किसानों से बातचीत की गई तथा उनको अपने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी धान क्रय केंद्र पर धान लाने हेतु जागरूक करने के लिए अपील की गई तथा सभी किसानों को कंट्रोल रूम नंबर-05882-257733 को भी नोट कराया गया।
उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये और शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित की जाये शिकायत पाये जाने सम्बन्धित विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केन्द्र प्रभारी को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि क्रय केन्द्र पर आने वाले समस्त किसानों के धान की नियमित खरीद की जाये।
 जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी किसानों भाईयों से खेत में पराली न जलाने हेतु जागरूक करें। पराली को नष्ट करने हेतु वेस्ट डिकम्पोजर का प्रयोग कर जैविक खाद के रूप में प्रयोग करे। पराली को पशुओं के चारे के रूप में काट कर उपयोग करें। किसानों द्वारा पास की गौशाला में पराली काटकर पहुंचाने पर कटाई व ढुलाई का भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा किया जायेगा, इस सम्बन्ध में भी जागरूक किया जाये।  
निरीक्षण के दौरान, उप जिलाधिकारी श्री योगेश कुमार, उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने