अम्बेडकर नगर दिनांक-25.10.2020।
महिलाओं/बच्चियों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर के सभी थानो पर एंटीरोमियों की चेकिंग की गई व महिला कर्मचारी द्वारा जनसुनवाई करते हुये थाने पर आयी पीड़िताओं की सहायता का आस्वाशन दिया गया
माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान, प्रति जनपद अम्बेकरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने व अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर बताने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के सम्बंध में आज दिनांक- 25.10.2020 को जनपद अम्बेडकरनगर के सभी थानों पर एंटीरोमियों की चेकिंग की गई व महिला कर्मचारी द्वारा जनसुनवाई करते हुये थाने पर आयी पीड़िताओं की सहायता का आस्वासन दिया गया और महिला हेल्प डेस्क के पास जनपद अम्बेडकरनगर के समस्त अधिकारियों का नम्बर व अन्य हेल्प लाईन 1090(वूमेन पावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) को प्रदर्षित करते हुये बोर्ड लगवाया गया व उसके सम्बंध में जानकारी दी गई तथा प्रत्येक थानों पर महिला किायतकर्ता के लिये स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जहाँ पर कोई भी महिला एंव बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा कर पर्ची प्राप्त कर सकती हैं जिसके द्वारा अपने प्रार्थना पत्र की जानकारी कभी भी प्राप्त कर सकती है।
                             

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने